सिंगोली। मंगलवार 22 अक्टूबर को जयदीप सिंह पिता प्रहलाद सिंह शक्तावत ठिकाना अम्बा का भारतीय सेना में अग्नि वीर जनरल में सिलेक्शन होने पर परिवार सहित सभी ग्रामवासियों में अपने गांव एवं क्षेत्र से देश सेवा के लिए जयदीप सिंह का सिलेक्शन होने से हर्ष की लहर दौड़ गई सभी ने अपने ग्रह नगर के इस होनहार युवा जवान को हर्ष उल्लास से डीजे, ढोल ढमाको के साथ खुशी का इजहार करते हुए ट्रेनिंग पर जाने से पुर्व जुलूस निकाला जो कोटड़ागढ़ बालाजी के यहां से शुरू होकर ग्राम अम्बा में जुलूस निकाल माला साफा पहनाकर स्वागत सम्मान कर ट्रेनिंग के लिए रवाना किया। इस अवसर पर शक्तावत परिवार एवं समस्त अंबा ग्रामवासी उपस्थित थे।