सरसी। प्राकृतिक आपदा की वजह से फसलें खराब हो जाती है और ऐसे में किसान हताश होकर इसकी भरपाई नहीं कर पता है अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए किसान बीमा भी करवाता है, लेकिन समय पर उसका लाभ नहीं मिल पाता। इस समय किसानों को समय से पूर्व सतर्क करने के लिए खाचरोद के टीवी न्यूज़ रिपोर्टर नानालाल बंबोरिया अपने चौनल (खबरों का पिटारा) और धार के कृषक मित्र सुमेर सिंह सिसोदिया (डिजिटल दरबार) लगभग पिछले 8 सालों से किसानों के हित में मौसम की पूर्वानुमान जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित करते आ रहे हैं, जिससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। किस दिन किस क्षेत्र में बारिश होगी इसकी जानकारी उनके द्वारा दी जाती है उसके अनुसार किस फसलों की कटाई, निकालना, हांकाई और अगली फसल की तैयारी के लिए पहले से सतर्क हो जाते हैं जिससे लगभग 90 प्रतिशत किसान नुकसान से बच जाते हैं। दोनों कृषक मित्रों के सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स भी बढ़ चुके हैं।
खास बात यह है कि इन कृषक मित्रों ने आज तक किसी भी लालच या पैसों के लिए इस प्रकार की जानकारी मुंहेया नहीं कराई हैं किसानों को सतर्क करने के लिए उनके द्वारा पूर्णता निशुल्क जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित की जाती है जिससे किसानों को बहुत अच्छा लाभ मिल रहा है कई बार तो मौसम विभाग से भी बढ़कर इन दोनों कृषक मित्रों का पूर्वानुमान सटीक साबित होते हैं जिसकी वजह से किस घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से सतर्क होकर अपना कृषि कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा किसानों के हित में आगे भी इस तरह की जानकारियां निरंतर दी जाएगी।