BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2024, 1:14 pm
BIG NEWS : आगामी अफीम नीति 2024-25 में देरी से किसानों में आक्रोश, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र, उठा दी ये बड़ी मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आगामी अफीम नीति 2024-25 को जारी करने में केंद्रीय वित्त मंत्रालय लगातार देरी कर रहा है। अफीम पॉलिसी के जारी होने में हो रही देरी से किसानों में आक्रोश है। इसी बीच राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखा है। उक्त पत्र के माध्यम से राज्यसभा सांसद ने निवेदन किया है कि अफीम की फसल की खेती कराये जाने हेतु प्रति वर्ष अफीम फसल नीति सितम्बर माह में ही घोषित कर दी जाती है, लेकिन इस वर्ष 22 अक्टूम्बर तक भी अफीम फसल नीति घोषित नहीं की गई है। जबकि अफीन की फसल बोई जाने का समय 10 अक्टूम्बर से प्रारंभ हो गया है। इस वर्ष अफीम फसल नीति की घोषणा में देरी के कारण किसान परेशान है, क्योकि समय से फसल नहीं बोई गई तो अफीम उत्पादन में देरी से बोये जाने के कारण उत्पादन कम हो जाता है तथा किसान निर्धारित औसत सरकार को नहीं दे पाता है। इसलिए अफीम उत्पादन नीति की घोषणा प्रति वर्ष सितम्बर माह में ही की जाती है ताकि किसान अक्टूम्बर माह में निर्धारित समय पर फसल बोकर अपेक्षित परिणाम प्राप्त कर सकें।
महोदया, देर से अफीम फसल नीति घोषित करने के कारण अफीम फसल देरी से बोई जायेगी तथा अफीम फसल देरी से मार्च-अप्रैल माह में आयेगी तथा गर्मी बढ़ जाने व ठण्ड कम हो जाने के कारण अफीम फसल में कई तरह की बीमारियां आती है तथा बीमारी को नियंत्रित करने में किसानों का भारी खर्चा होता है एवं किसानो की अफीम की औसत भी पूरी नहीं हो पाती है। अतः निवेदन है कि फसल वर्ष 2024-25 की नीति यथाशी घोषित करने का कष्ट करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE