BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2024, 5:28 pm
KHABAR : गुणवत्ता में डीएपी से बेहतर है एनपीके खाद, जिले के किसानों से की उपयोग करने की अपील, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। वर्तमान में जिले में किसानों से डी.ए.पी.के स्थान पर एन.पी.के. तथा सिंगल सुपर फास्फेस उर्वरक उपयोग किये जाने की अपील की गई है। डी.ए.पी.से नाईट्रोजन और फास्फोरस की पूर्ति होती है, जबकि एन.पी.के. में नाईट्रोजन, पोटाश एवं फास्फोरस होता है। किसान एनपीके का उपयोग कर बेहतर फसल उत्पादन प्राप्त कर सकते है। एनपीके 12:32:16 और 16:16:16 उर्वरकों से फसलों में मुख्य पोषक तत्व नत्रजन, फास्फोरस एवं पोटाश तत्व की पूर्ति होती है। इसी प्रकार 20:20:0:13 से नाईट्रोजन, फास्फोरस एवं सल्फर की पूर्ति होती है। डीएपी से केवल दो तत्व नत्रजन एवं फास्फोरस ही मिलते है। डीएपी से पोटाश तत्व की पूर्ति नहीं होती है। पोटाश फसलों की रोग प्रतिरोधकता क्षमता बढ़ाने हेतु आवश्यक होता है। इसके अलावा सिंगल सुपर फास्फेट जिसमें 16 प्रतिशत फास्फोरस, 12 प्रतिशत सल्फर एवं 21 प्रतिशत कैल्शियम पाया जाता है। इसके उपयोग से फसलों के उत्पादन में वृ‌द्धि होती है। जिले में रबी 2024-25 में मुख्य फसल गेंहूं, सरसों, चना, अलसी आदि है। इसके लिए एनपीके उर्वरक का उपयोग किया जा सकता है। उपसंचालक कृषि भगवान सिंह अर्गल ने किसान भाईयों से अपील है कि एन.पी.के., सिंगल सुपर फास्फेट तथा नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का भी अधिक से अधिक उपयोग कर, बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते है। नैनो डीएपी (500ML बॉटल) से क्विंटल बीज उपचार करने से लगभग डीएपी की आधी मांग को कम किया जा सकता है ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE