BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2024, 6:29 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का सरवानिया महाराज और अवैध संबंधों का मामला, जब छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या तो सामने आया ये घिनौना सच, अब न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अपर जिला न्यायालय नीमच के न्यायाधीश राकेश कुमार शर्मा ने बड़े भाई की हत्या करने वाले छोटे भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
जिला लोक अभियोजक चंचल बाहेती ने बताया घटना इस प्रकार है कि ग्राम सरवानिया महाराज के हेमन्त राजवैद्य की दिनांक 30.09.2022 की रात्रि को सेंदरिया स्थिति कुएं पर उसके छोटे भाई रिषभ राज वैद्य ने हत्या कर लाश कुवे में फेंक दी थी। जिसकी जानकारी सुबह थाना नीमच सिटी को होने पर थाना नीमच सिटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे व लाश को कुवे में से निकाला घटना संदेहास्पद होने से मोके पर से साक्ष्य एकत्रित कर वहां पड़े सामानो के फिंगर प्रिंट लिए गए तथा मामला जांच में लिया गया जांच के दौरान पाया गया कि रिषभ राज का उसके भाभी उषाराज से अवैध संबंध था इसलिए हेमन्त राज की हत्या रिषभ राज द्वारा की गई जिसकी रिपोर्ट थाना नीमच सिटी पर धारा 302, 201,120बी पर कामय की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया तथा चालान प्रस्तुत होने के पश्चात प्रकरण का विचारण प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राकेश शर्मा साहब के न्यायालय में चला जिसमें लोक अभियोजक चंचल बाहेती व अपर लोक अभियोजक इमरान खान द्वारा 27 साक्ष्य करायी गई साक्ष्य के आधार पर न्यायालय द्वारा दिनांक 22.10.2024 को रिषभराज को हेमन्तराज की हत्या का दोषी मानते हुए उसे आजीवन कारावास व 10,000/- रू. के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया उक्त प्रकरण की सफल पैरवी जिला लोक अभियोजक चंचल बाहेती व अपर लोक अभियोजक इमरान खान द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE