BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2024, 6:52 pm
NEWS : जिला कलक्टर एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्ष आलोक रंजन की अध्यक्षता में हुई हुई जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक बुधवार को समिति कक्ष में जिला कलक्टर एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्ष आलोक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी कियान्वन एवं 0-18 वर्ष तक के बच्चों के संरक्षण व पुनर्वास हेतु संचालित मिशन वात्सल्य योजना, बाल भिक्षावृति एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध संयुक्त कार्ययोजना की समीक्षा की गई। 

बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने अधिकारियों को बच्चों एवं युवाओं में नशे की प्रवृति विकसित नहीं हो इस हेतु नशा विरोधी एवं जनजागरुकता चलने के निर्देश दिए ताकि वे नशावृति से दूर रह सके। उन्होंने बालश्रम, भीक्षावृति में लिप्त बच्चों के चिन्हिरण एवं पुनर्वास हेतु सतत् अभियान के रुप में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बच्चों को बाल अधिकारों के प्रति जागरुक करने की आवश्यकता पर बल दिया। 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर भू.अ. रामचंद्र खटीक ने बालकों के विरु़द्ध दर्ज अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने, देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को चिन्हित कर उनके सर्वांगीण विकास हेतु कार्य कर उनके पुनर्वास हेतु सभी प्रयास करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा प्राथमिक विद्यालयों में प्रहरी दल का गठन करने हेतु निर्देशित किया। 

बैठक में बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल ने गत बैठक की पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए ऐजेण्डानुसार प्रत्येक विषय पर विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। बैठक में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रियंका पालीवाल ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। 

बैठक में एडिशनल एसपी मुकेश सांखला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अशीन शर्मा, सीआई रूपसिंह, सहायक निदेशक राकेश कुमार, अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण किशोर गृह चन्द्रप्रकाश जीनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बाल कल्याण समिति सदस्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE