BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2024, 7:27 pm
KHABAR : किसान शंभुलाल धाकड़ ने जैविक खाद का उपयोग कर बढाई फसल की पैदावार, आर्थिक रूप से हुए संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के गांव खजुरी पंथ के रहने वाले किसान शंभुलाल धाकड़ द्वारा जैविक खाद का उपयोग कर फसल की पैदावार बढ़ाई है। शंभुलाल धाकड़ व्यवसायिक रूप से खेती करते हैं तथा पिछड़ा वर्ग समुदाय से हैं। इनकी आर्थिक स्थिति का मुख्य आधार सिर्फ कृषि है। किसान शंभुलाल धाकड़ का कहना है, कि मुझे उद्यानिकी विभाग के माध्यम से वर्मी बेड मिले तथा वहीं से केंचुए भी मिले। केंचुए के माध्यम से जैविक खाद बनाते हैं तथा निर्मित खाद को बेचते हैं। केंचुए से निर्मित खाद की डिमांड आस-पास के गांव में बहुत रहती हैं। उसके बेचने से ही हमारी आजीविका चल जाती है तथा हम आर्थिक रूप से संपन्न हुए हैं।

पहले वह रासायनिक खाद द्वारा खेती करते थे, रासायनिक खाद का उपयोग अधिक मात्रा में करना पड़ता था। जिससे उत्पादन कम होता था तथा गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होती थी। इसके बाद उन्होंने वर्मी जैविक खाद का उपयोग किया इससे उनके फसल की पैदावार में वृद्धि हुई । फसलों के उत्पादन में गुणवत्ता का फर्क आया है। रासायनिक खाद का प्रयोग यह बिल्कुल नहीं करते हैं। इनका कहना है कि उद्यानिकी विभाग के माध्यम से हमें शासन की योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ मिला। हम इसके लिए सरकार का भी बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं एवं हम अन्य किसानों से भी यह कहना चाहते हैं, कि वे भी इस तरह की आधुनिक खेती करें तथा समृद्धि की राह में आगे बढ़े।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE