मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने नगर परिषद पिपलिया मंडी के ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ट्रेचिंग ग्राउंड पर बने वेस्ट टू आर्ट थीम की काफी सराहना की वहीं ट्रेचिंग ग्राउंड पर बने प्रोसेसिंग प्लांट कंपोस्ट पिट, एफएसटीपी, एमआरएफ सेंटर की तकनीक का निरीक्षण किया। नगर परिषद अधिकारियों द्वारा कलेक्टर को हमारा छोटू स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कैंपेन की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने इस दौरान पौधारोपण भी किया। उक्त निरीक्षण में एसडीएम रविंद्र परमार, तहसीलदार, सीएमओ प्रवीण सेन, उपयंत्री राजेश उपाध्याय व कर्मचारी मौजूद रहे।