BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2024, 8:22 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने समितियों के प्रबंधकों को माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को किसान संगोष्‍ठी आयोजित करने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए जिले की बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्‍थाओं में किसान संगोष्‍ठी आयोजित करने के निर्देश सोसायटियों के प्रबंधकों को दिए है। इस किसान संगोष्‍ठी में किसानों को डी.ए.पी. खाद के विकल्‍प के तौर पर एन.पी.के, एस.एस.पी. के उपयोग हेतु किसानों को जागरूक एवं प्रेरित किया जावेगा। नैनो डी.ए.पी. एवं नैनो यूरिया के उपयोग हेतु किसानों को जागरूक एवं प्रेरित किया जावेगा। किसानों को खाद के अग्रिम उठाव, किसान क्रेडिड कार्ड के संबंध में जागरूक एवं प्रेरित कर शासन द्वारा दी जानी वाली शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज दर, ऋण योजनाओं के संबंध अवगत कराया जावेगा। किसानों को शून्‍य प्रतिशत ब्‍याज दर पर लिए गए ऋण को समय पर जमा करवाने हेतु जागरूक व प्रेरित किया जावेगा। एग्रिकल्‍चर टर्म लोन के संबंध में किसानों को जानकारी दी जावेगी। शासन की योजनाओं जैसे उपार्जन आदि में किसानों को भाग लेने, नए किसानों को संस्‍थाओं के सदस्‍य बनाने हेतु प्रेरित किया जावेगा। कॉमन सर्विस सेंटर, प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र आदि के संबंध जागरूक करने करने के साथ हीनरवाई प्रबंधन के बारे में कृषकों को जानकारी दी जावेगी।

कलेक्‍टर ने सभी समितियों के प्रबंधकों को निर्देशित किया, कि उपरोक्‍तानुसार विषयों के साथ समय-समय पर शासन द्वारा लागू की जाने वाली योजनाओं, दिशा निर्देशों, किसान कल्‍याण एवं कृषि विकास विभाग, आत्‍मा द्वारा संचालित विभिन्‍न शासकीय योजनओं के संबंध में किसानों को अवगत कराने हेतु माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को सभी बहुउद्देश्‍यीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्‍थाओं में किसान संगोष्‍ठी आयोजित करना सुनिश्चित करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE