BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 10:31 am
BIG NEWS : एमपी में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान दाना का असर, तेज आंधी-तूफान का अलर्ट, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना, पढे़ खबर    

Share On:-

भोपाल। चक्रवात तूफान दाना का प्रभाव से मध्य प्रदेश में दिखाई दे रहा है।  मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। तापमान में गिरावट, हल्की ठंड और प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंशिक बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर कुछ जिलों में तेज हवा और बारिश की भी संभावना बन रही है। 


मौसम विभाग के मुताबिक 24 और 25 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में मौसम इसी तरह का रहने का अनुमान है। बता दें कि दूसरी तरफ ठंड की दस्तक भी प्रदेश में हो चुकी है, प्रदेश के कई जिलों के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री से कम हो गया है। 


प्रदेश में ‘दाना’ का असर
दाना तूफान आज ओडिशा के तटीय क्षेत्रों तक पहुंचेगा। ऐसे में यह मध्य प्रदेश में भी असर दिखाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवस्थित चक्रवर्ती तूफान दाना उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए वर्तमान में 16.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 89.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में केंद्रित मौसम विभाग के अनुसार है। जिसके चलते जबलपुर-रीवा समेत 15 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। 29 और 30 अक्टूबर के आसपास दाना तूफान का जबरदस्त असर देखने को मिल सकता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE