BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 11:05 am
REPORT : जिला परियोजना अधिकारी चन्द्रप्रकाश धारवे ने सरवानिया पहुंचकर की शासन की योजनाओं की समीक्षा, निर्माण कार्यों के साथ भूमि अधिग्रहण के लिए देखी शासकीय जमीन, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। कलेक्टर जिला शहरी विकास चन्द्रप्रकाश धारवे ने बुधवार दोपहर को नगर परिषद सरवानियां महाराज में निर्माणाधीन कार्याे का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी गिरीश शर्मा को दिये। कलेक्टर डुडा श्री धारवे ने परिषद की आगामी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शासकीय जमीन एवं ट्रेचिंग ग्राउंड से लगी शासकीय जमीन तथा उपरेड़ा रोड़ से लगी हुई सरकारी अस्पताल की पिछे की शासकीय जमीन का मौका मुआयना कर जनहित में परिषद के पक्ष में अधिग्रहण करने के निर्देश हल्का पटवारी विनोद राठौर को दिये।
अपर कलेक्टर चन्द्रप्रकाश धारवे ने निर्माणाधीन सीसी रोड जावी रोड़ से नवीन सब्जी मंडी तक बन रही सीसी तथा पुराने शमशान घाट को जोड़ने वाले रास्ते तथा ट्रेचिंग ग्राउंड तथा फायर स्टेशन की जमीन आवंटन को लेकर मोका मुआयना किया। इस दौरान मोटा खरा में बने स्व विरेन्द्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन को भी देखा। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं की स्थिति, पीएम स्व निधि, आवास योजना, सीएम हेल्पलाइन, वसुली समीक्षा कर वसूली अभियान में तेजी लाने के निर्देश राजस्व प्रभारी को दिए।इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन, सीएमओ गिरीश शर्मा, पटवारी विनोद राठौर, इंजिनियर राकेश चौहान, नपा कर्मचारी श्रवण प्रजापत, सफाई इंचार्ज राजेश छपरीबंद , सफाई शाखा मनीष गोयल , नपा कर्मचारी घनश्याम पाल, सोरव जैन, चोकीदार जगदीश सालवी, कन्हैयालाल मैघवाल उपस्थित थे।

श्री धारवे ने देखा काल भैरव मुक्ति धाम-
अपर कलेक्टर चन्द्रप्रकाश धारवे ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा के बीच शहर के प्रसिद्ध श्री काल भैरव मुक्ति धाम का अवलोकन किया। धारवे ने मुक्ति धाम के लकड़ी भण्डार , उपलब्ध साधन ,  संसाधन और पर्यावरण संरक्षण, छायादार वृक्ष,  फूलदार पोंधो की जानकारी ली तथा रजिस्टर्ड समिति के कार्यों को देखकर संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की। इस दौरान श्री धारवे ने मुक्ति धाम परिसर में सीएमओ गीरीश शर्मा को पाथवे निर्माण का प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए। इस दौरान समिति अध्यक्ष हेमंत पुरोहित , उपाध्यक्ष रामदयाल सुथार, पुर्व कोषाध्यक्ष दिनेशचंद्र मकवाना, वरिष्ठ सदस्य माणकलाल धोबी, गणेश माली, तेजराम वैद्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर समिति की और अध्यक्ष हेमंत कुमार पुरोहित ने अपर कलेक्टर चन्द्रप्रकाश धारवे का दुपट्टा डाल कर स्वागत कर अगवानी की। 

डीएम श्री चंन्द्रा के निर्देश पर किया दौरा-
जिला कलेक्टर हिमांशु चंन्द्रा ने पिछले दिनों जिले की सभी नगरीय निकायों का दौरा कर शासन की योजनाओं निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश अपर कलेक्टर डुडा शहरी विकास नीमच को दिये थे। श्री चंन्द्रा ने एक एक नगरी निकाय का दौरा कर शासन की योजनाओं तथा निर्माण कार्यों तथा शासकीय सार्वजनिक उपयोग की जमीनों के अतिक्रमण हटाने तथा जमीन अधिग्रहण करने संबंधी मामलों की मोका स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई शुरू करने संबंधी निर्देश जारी किए गए थे। अपर कलेक्टर एवं शहरी जिला विकास परियोजना अधिकारी चन्द्रप्रकाश धारवे ने बताया कि डीएम के निर्देश पर रुटीन दौरा किया है जिसमें शासन की योजनाओं के साथ साथ निर्माण कार्य, भुमि अधिग्रहण, वसुली समीक्षा सहित अन्य स्थानों का दौरा कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE