रतनगढ़। आज दिनांक 23/9/2024 को वनमंडला अधिकारी एसके अटोदे एवं उप वनमंडला अधिकार दशरथ अखंड के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र अधिकार पीएल गहलोत के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर पांडुकुडी से झांतला के बीच यूकेलिप्टस की 80 क्विंटल गीली लकड़ी अवैध परिवहन करते ट्रक नंबर आरजे 02 जीए 5280 को जप्त कर और दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। सलीम पिता अब्दुल निवासी ग्राम जमीतपुरा तहसील तालेड़ा जिला बूंदी राजस्थान, रणजीत पिता बाबूलाल मेघवाल निवासी ग्राम जमीतपुरा तहसील तालेड़ा जिला बूंदी राजस्थान प्रकरण पंजीबद्ध किया। वन विभाग की टीम में परिक्षेत्र सहायक ताल बापूलाल दायना वनरक्षक नयन मालवीय वनरक्षक निरंजन पाराशर वनरक्षक सदा शिव धाकड़ उड़ान दस्ता चालक दिनेश और बबलू सोलंकी का सराहनीय योगदान रहा।