BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 12:11 pm
KHABAR : दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों की जांच, मावा बनाने वाली भट्‌टी पर मिला वनस्पति व मिल्क पाउडर, मिलावट की आशंका, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। दीपावली पर्व पर मिलावट की आशंका के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग खाद्य पदार्थों की दुकानों पर पहुंच कर आकस्मिक जांच कर रहा है। खाद्य पदार्थों का सैंपल ले रहा है। गुरुवार सुबह खाद्य विभाग की टीम ने फोरलेन स्थित गांव बरगढ़ में मावा भट्‌टी पर पहुंचकर जांच की। यहां से वनस्पति घी व मिल्क पावडर मिला है। जिसके सैंपल लिए हैं।


बरगढ़ निवासी भंवरदास बैरागी की मावा भट्‌टी पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा व टीम पहुंची। यहां मावा बनाया जा रहा था। टीम ने मावा भट्‌टी के आसपास जांच की। घी का एक, मावा के 2, गोल्ड डालडा घी (वनस्पति) समेत मिल्क पाउडर का एक-एक सैंपल लिया। साथ ही परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की भी हिदायत दी।


सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे। जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


13 सैंपल अवमानक पाए जा चुके
खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग मिलावट के खिलाफ पिछले तीन माह में करीब 250 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे। जिसमें से 109 सैंपल की जांच रिपोर्ट पांच दिन पूर्व विभाग को मिली है। जिनमें 13 सैंपल अवमानक पाए गए है। अवमानक सैंपल में चना दाल, सेव, मावा बर्फी काबूली चना, पनीर आदि के अवमानक पाए गए है। संबंधितों को विभाग ने नोटिस जारी होगा। संबंधित व्यापारी समय पर जवाब नहीं देते है, तो उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत केस बनाकर सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE