गुना। ओझा समाज मित्र मंडल सेवा समिति की जिला बैठक नानाखेड़ी पर संपन्न हुई। जिसमें समाज में बढ़ रही कुरीतियों को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया। इसमें समाज के वरिष्ठजन समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीटिंग में सर्व प्रथम भगवान श्री गणेश की आराधना की एवं भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाए गए। जिसमें प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण ओझा को पुनः एक बार समिति द्वारा जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। प्रदेश एवं जिले के सभी कार्य लक्ष्मी नारायण ओझा आगे संभालेंगे, तत्काल नवीन समिति गठित की गई। अध्यक्ष द्वारा कुछ घोषणा की है। आगे सभी समाज को एक सूत्र में बांधकर चलेंगे एवं आगे निशुल्क सम्मेलन एवं बच्चों की शिक्षा को लेकर कोचिंग क्लासेस निशुल्क चलाएंगे समाज को व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार से लोहा एवं लकड़ी के मार्केट बनाने की मांग रखेंगे। समाज को आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास करेंगे। जिला के प्रत्येक गांव तहसील में जाकर समिति गठित करेंगे। जिससे समाज एकता के बंधन में बंद कर हर प्रकार से आगे बढ़े। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में ओझा समाज मित्र मंडल सेवा समिति द्वारा सहयोग देने का निर्णय लिया गया है।