सीधी। शहर में कई ट्रांसफार्मर ऐसे हैं जो की अब खराब होने की स्थिति में आ गए हैं। कभी उनकी तेल की कपलिंग टूटी हुई होती है तो कभी ट्रांसफार्मर के जलने की समस्या आती है। इसी संबंध में कल बुधवार को शहर के कई लोगों ने सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को बिजली कंपनी से संबंधित ट्रांसफार्मर की समस्या बताई थी।
इसके बाद आज गुरुवार सुबह 9 बजे सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सीधी शहर के वार्ड नंबर 17 और पुराने बस स्टैंड में लगे हुए ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं। जो ट्रांसफार्मर पुराने और खराब थे उन्हें बदलने के लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों सहित लाइनमैन को निर्देश दिए हैं।
वहीं पूरे मामले को लेकर सीधी सांसद ने बताया है कि लोगों की शिकायत मेरे पास आई थी कि ट्रांसफार्मर खराब है और उन्हें बदलने की जरुरत है। इसके लिए हमने आज क्षेत्र में लगे हुए ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया है और उन्हें सुधारने और बदलवाने के लिए श्रम् को निर्देशित किया है।