देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने देवास औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-2 की मेसर्स कृति न्यूट्रिशियन लिमिटेड उद्योगिक इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गुप्ता ने सोया चंग्स एवं खाद्य तेल निर्माण की गतिविधियों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इकाई प्रबंधन द्वारा इकाई में सोयाबीन से तेल निर्माण एवं सोया चंग्स निर्माण की जानकारी दी।
इस दौरान कलेक्टर गुप्ता ने इकाई प्रबंधन को ‘‘अमृत संचय अभियान” के तहत वर्षा ऋतु के जल को भूमि में संचय करने के लिए सुझाव दिये तथा मियावाकी पद्धति से पौधारोपण करने के फायदे बताए। उन्होंने इकाई परिसर में पौधारोपण किया तथा फेक्ट्री से निकलने वाले दूषित दल को उवचारित कर जल उपयोग की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर अनुभागीय अधिकारी देवास बिहारी सिंह एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास मंगल रैकवार, औद्योगिक इकाई प्रबंधन सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।