जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। ऐसे लोगों को खसरे से शहरी सीलिंग हटाने से राहत की सांस ली है। बरसों से अपने मकान में रह रहे लोग बेगाने बन गए थे।
शहर की कई पुरानी कॉलोनी समेत 4 तहसील के खसरे में शहरी सीलिंग चढ़ गया था। खसरे में शहरी सीलिंग चढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। लोग अपने मकानों की रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे थे, नामांतरण भी नहीं हो पा रहा था। शहरी सीलिंग चढ़ने से लोग अपने ही रजिस्टर मकान पर लोन नहीं ले पा रहे थे। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने तीन चरणों में शिविर लगाकर शहरी सीलिंग से मुक्त किया है। एक चरण और लगाकर बचे हुए लोगों को शहरी सीलिंग से छुटकारा दिलाया जाएगा। प्रशासन की इस पहल से हितग्राही आशा विश्वकर्मा, नरेंद्र कोरी ने प्रसन्नता जाहिर की है।