BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 1:39 pm
KHABAR : कृषि विभाग ने 110 किसानों को बांटा मसूर, बोले- चना, गेहूं, अलसी और सूरजमुखी के बीज भी मिलेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

डिंडोरी। गुरुवार को करंजिया विकासखंड के नारी ग्वारा गांव में कृषि विभाग के अधिकारियों ने 110 किसानों को मसूर का बीज बांटा है। इस दौरान जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे ,कृषि विभाग की सभापति फूलवती पेंड्रो मौजूद रही। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जल्दी ही चना, गेहूं, अलसी और सूरजमुखी के बीज दिए जाएंगे।


पाला से फसल हुई थी खराब इस वजह से बांट रहे बीज
कृषि विस्तार अधिकारी लखन मरावी ने बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र में लगभग 29 हजार किसान है। विभाग से 3 हजार किसानों को मसूर , चना, गेहूं, अलसी और सूरज मुखी के बीज बांटने के निर्देश मिले है। पिछले साल पाला लगने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। अभी 250 क्विंटल मसूर का बीज आया है।


किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है
राजस्व में प्रति किसान 4 किलो और वन ग्राम के किसानों को 8 किलो बीज दिया जा रहा है। 4 किलो में ढाई क्विंटल उत्पादन होगा। जो किसान बचेंगे उनको अगले साल बीज दिया जाएगा। किसानों के संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे ने कहा- कृषि विभाग द्वारा किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वजह से किसान बीज का सदुपयोग करें। जिससे अगले साल फसल के लिए दोबारा न मांगना पड़े। किसान आवश्यकता अनुसार ही कृषि विभाग से योजनाओं का लाभ ले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE