BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 1:51 pm
REPORT : गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्र काकनवानी में खुला पेट्रोल बेचने वाले दुकानदारों को दी अधिकारियों ने चेतावनी, लोगों से भी की ये अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार खाद्य औषधि प्रशासन, नापतौल, राजस्व एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र काकनवानी में खुले में पेट्रोल बिक्री करने वाले मालिक और संचालको खुले में पेट्रोल न क्रय करने की सख्त हिदायत दी गई एवं टीम द्वारा मौके पर पाए गए पेट्रोल को हटवाया गया। समस्त सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से अपील की जाती है कि इस तरह से खुले में पेट्रोल ना बेचा जावे। पेट्रोलियम पदार्थ अतिज्वलनशील पदार्थ होकर कभी भी आगजनी अन्य घटना घटित हो सकती है। खुले में पेट्रोल बिक्री करना पूर्णतया अवैध होकर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत दंडनीय है।

जिला प्रशासन झाबुआ द्वारा चेतावनी एवं सख़्त हिदायत के बावजूद भविष्य में इस तरह से खुलने में पेट्रोल बिक्री करते हुए पाए जाने पर प्रकरण निर्मित कर पुलिस थाने में संबंधित पेट्रोल विक्रय करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल अलावा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुरेश तोमर, नापतोल विभाग कपिल कम, पुलिस थाना काकनवानी से उपनिरीक्षक गोविंद बमदारे द्वारा काकनवानी में भ्रमण कर अवैध खुले में पेट्रोल विक्रय करने वाले संचालकों को खुले में पेट्रोल नहीं बेचने की हिदायत दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE