BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 1:57 pm
KHABAR : ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग मंदिर से लगी धर्मशाला जर्जर, छज्जा गिरा तो मलबा श्रद्धालुओं पर गिरेगा, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा। बीते महीने उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर की एक दीवार ढहने से दो लोगों की दबने से मौत हो गई थी। प्रदेश की सियासत गर्माइ लेकिन सरकार ने अन्य मंदिर या धार्मिक स्थलों की सुध नहीं ली। प्रदेश के दूसरे ज्योर्तिलिंग ओंकारेश्वर मंदिर से लगी एक धर्मशाला जर्जर हो चुकी है। यह धर्मशाला मंदिर के बाहर प्रवेश द्वार पर है। जिसका छज्जा भी बाहर है। यह जिस दिन भी गिरेगी, पूरा मलबा श्रद्धालुओं पर गिरेगा। मामले में प्रशासन से शिकायतें भी गई लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।


नगर के सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि श्रीजी मंदिर ट्रस्ट कमानी गेट के पास स्थित अति प्राचीन गेंदालाल मन्नीबाई धर्मशाला है, जो वर्तमान जर्जर हो चुकी हैं। इस संबंध में खंडवा कलेक्टर, एसडीएम पुनासा, सीएमओ ओंकारेश्वर से शिकायत की। बावजूद प्रशासन ने धर्मशाला को तोड़ने की कार्रवाई नहीं की। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। यहां से मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रहती है।


सीएमओ बोले- ऐसा है तो मामले को दिखवाते हैं
शिकायतकर्ता अग्रवाल का कहना है कि ज्योतिर्लिंग मंदिर का रास्ता काफी सकरा है। सरकारी जमीन पर भवन बने हुए है। इन हटाकर रास्ते को चौड़ा किया जा सकता है। ताकि दुर्घटना को रोका जा सकें। इधर, सीएमओ संजय गीते का कहना है कि, बारिश के पूर्व कई जर्जर भवन व होटल मालिकों को नोटिस दिए थे। इस धर्मशाला की जानकारी नहीं है। इसे दिखवाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE