BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 2:48 pm
KHABAR : बालाघाट में कल मनाई जाएगी दीवान बहादुर की 156वीं जयंती, अपनी अचल संपत्ति को दान में दिया, बंगला को बनाए म्यूजियम का होगा लोकार्पण, पढे़ खबर 

Share On:-

बालाघाट। जिले में 25 अक्टूबर (शुक्रवार) को दीवान बहादुर मानेकजी मेरवान मुलना साहब का जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान बस स्टैंड पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। आकाशवाणी पर स्थित समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही जिले में उनके योगदान को याद किया जाएगा।


मुलना समिति सदस्य विजय वर्मा ने बताया कि दानवीन मुलनाजी के दान की गई जमीन पर बने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में उनका बंगला आज भी है। जिसे पॉलिटेक्निक कॉलेज ने रिनोवेट किया है। जिसे अब मुलना समिति म्यूजियम बना रही है। जिसका कल लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें उनके जीवन में उपयोग की गई कुर्सी, टेबल और किताबें है। जिन्हें मुलना समिति ने संजोकर रखा हैं।


ऐसे मिली थी दीवान बहादुर की उपाधि
दरअसल, मुंबई से बालाघाट आकर बसे मानेकजी मेरवान मुलना का जन्म 25 अक्टूबर 1868 में मुंबई में हुआ था। नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने वकालत को अपना पेशा चुना था। इसके बाद बालाघाट ही बस गए। वे डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष के साथ ही केंद्रीय बैंक में करीब 38 साल तक अध्यक्ष और एक बार नगरपालिका अध्यक्ष भी रहे। 1935 में विधानसभा की समितियों के सदस्य का भी दायित्व निभाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान शासन को सहायता देने पर उन्हें दीवान बहादुर की उपाधि मिली।


दीवान बहादुर मानेकजी ने बालाघाट की अपनी अचल संपत्ति को शिक्षा, खेल और नगरहित में समर्पित कर दिया। जिस पर आज पॉलिटेक्निक कॉलेज, स्टेडियम और जल शोधन संयंत्र के रूप में दिखाई देता है। स्व-खर्च से बनाए गए जल शोधन संयंत्र को उनकी 156वीं जन्म जयंती पर नगरपालिका जलशोधन संयंत्र को उनका नाम देने जा रही है। कल दीवान बहादुर का जन्मजयंती मनाया जाएगा। जिसे लेकर प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। जिसमें बस स्टैंड, समाधिस्थल और पॉलिटेक्निक में कार्यक्रम होगा। जिनके नागपुर में निवासरत परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE