इंदौर। केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति इंदौर द्वारा सीजीओ कॉम्प्लेक्स में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आर्थाेपेडिक सर्जन डॉ. सहजप्रीत सिंह छाबड़ा ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और डॉ. छाबड़ा के परामर्श से लाभान्वित हुए।
शिविर के संयोजक और डीआरडीओ के पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुरुषोत्तम वाघमारे ने केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति की ओर से डॉ. सहजप्रीत सिंह छाबड़ा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. स्नेहा छाबड़ा भी उपस्थित थीं।
डॉ. छाबड़ा ने कर्मचारियों और पेंशनरों को हड्डियों और जोड़ों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे में जागरूक किया और उपचार के विकल्पों के बारे में बताया।