रतलाम। दीपावली और छठ पूजा के लिए रेलवे प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर जयनगर-अहमदाबाद-जयनगर के बीच स्पेशल ट्रेन चला रहा है। ट्रेन रतलाम होकर चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन एक-एक फेरा स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराये के साथ चलेगी।
गाड़ी संख्या 09467 अहमदबाद जयनगर स्पेशल 25 अक्टूबर शुक्रवार को अहमदाबाद से 16.35 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (22.00/22.10 शुक्रवार), नागदा (22.38/22.40) और उज्जैन (23.45/23.50) होते हुए रविवार को 7.30 बजे जयनगर स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09468 जयनगर अहमदाबाद स्पेशल 27 अक्टूबर रविवार को जयनगर से 10.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन (16.55/17.00, सोमवार), नागदा (17.55/17.57) और रतलाम (19.00/19.10) होते हुए मंगलवार को 1.10 बजे अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में नडियाड, छायापुरी, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संतहिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी, मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया है। यह ट्रेन फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।