जीरन। दीपावली पर्व पर मिलावट की आशंका के चलते जिला कलेक्टर हिमांशु चंन्द्रा के निर्देशन में खाद्य पदार्थों की दुकानों होटल, किराना की दुकानों पर जांच कर सैंपलिंग कर रहे हैं। आज खाद्य अधिकारी यशवंत शर्मा, जीरन तहसीलदार नवीन गर्ग, पटवारी मनोहर पाटीदार जीरन में खाद्य पदार्थों का सैंपल ले रहे हैं।