भोपाल। राजधानी भोपाल में सरकारी अस्पताल और एजेंसियां ही नियमों का पालन नहीं कर रही है। यहां खुले में ही मेडिकल वेस्ट को फेंका जा रहा है। नगर निगम ने ने एक्शन लेते हुए शासकीय जय प्रकाश अस्पताल पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
नगर निगम के जोन 07 के स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। निगम ने नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। दरअसल जांच के दौरान अस्पताल में मेडिकल वेस्ट संबंधी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त नहीं थी। जिसके कारण निगम अमले ने स्पॉट फाइन किया। वहीं नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।
दरअसल खुले में मेडिकल वेस्ट को फेंकने पर कई तरह की बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं आवारा पशु भी इसकी चपेट में आने से बीमार पड़ सकते है, इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही बरतते हुए खुले में ही मेडिकल वेस्ट को फेंक दिया। जिसके चलते नगर निगम ने कार्रवाई कर जुर्माना वसूला है।