भोपाल। मध्यप्रदेश में धनतेरस दीपावली एवं भाई दूज के त्यौहार पर जेल में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देश के तहत अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टी पर पाबंदी के आदेश जारी हो गया है।
महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं भोपाल गोविंद प्रताप सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक जेल में अधिकारी औचक निरीक्षण करेंगे। कैदी के परिजन जो सामान भेजें उसकी जांच अच्छे से करें।लापरवाही या अप्रिय स्थिति के लिए जेल अधीक्षक जिम्मेदार होंगे। आदेश की प्रतियां संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज दी गई है।