पिपलिया मंडी। मध्य प्रदेश शासन द्वारा कक्षा 9 वीं की छात्राओं को निशुल्क साइकिलें दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह माचुपुरिया, पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र महावर विधायक प्रतिनिधि लोकेश कराड़ा सभापति प्रतिनिधि संजय धनोतिया कमल तिवारी विद्यालय प्राचार्य उमाशंकर पांडे वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल नागर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय प्राचार्य उमाशंकर पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्टॉफ, पलकगण, छात्राएं उपस्थित रही। विद्यालय की लगभग 57 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गई।