BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 5:16 pm
KHABAR : स्वच्छता विकास अभियान संस्था द्वारा कलेश्वर महादेव परिसर में आनंदौ योग समूह के साथ अपना दसवां स्थापना दिवस स्वच्छता की संदेश के साथ हुआ पूर्ण, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। स्वच्छता विकास अभियान संस्था द्वारा आज किलेश्वर महादेव परिसर में आनंदौ योग समूह के साथ अपना दसवां स्थापना दिवस स्वच्छता की संदेश के साथ पूर्ण हुआ इस अवसर पर नगर पालिका की अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ,गौरव चोपड़ा एवं संस्था के  संस्थापक अध्यक्ष डॉ हरिनारायण गुप्त  के अलावा संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ महासचिव उमाकांत पुरोहित, कैप्टन आरसी बोरीवाल, जगदीश शर्मा,हरीश उपाध्याय पंडित एस एस शर्मा ,किशोर कुमार कनिक ,सुकुमार आगार ,मनोहर लाल शंभू लाल बंब, अमृतलाल चौहान आदि सदस्य उपस्थित रहे इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने संस्था के कार्यों से उपस्थित सभी को अवगत कराया उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर 2014 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली के राजपथ से झाड़ू लगाकर पूरे  देश को स्वच्छ भारत अभियान के तहत जोड़ने की अपील की थी  इस बात को ध्यान में रखते हुए हमारे संस्थापक अध्यक्ष डॉ गुप्त द्वारा कुछ सदस्यों की टोली बनाकर 24 अक्टूबर 2014 से स्वच्छ नीमच स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत कर प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने का कार्य प्रारंभ किया और जिसमें प्रत्येक सप्ताह एक या दो दिन कार्य करके कुल 730 दिन स्वच्छता का कार्य किया यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, और हमारे सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा हमारे शहर के नौ लोगों को नवरत्न भी बनाया गया जिसमें संतोष चोपड़ा, गौड़,गुप्त, डॉ महेश शर्मा ,अजय भटनागर ऐसे नौ लोगों को नवरत्न की उपाधि दी गई सभी ने प्रयास किया और एक संस्था का गठन किया जिसका नाम आज, स्वच्छता विकास अभियान संस्था नीमच है, जो लगातार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बगीचों में ,सार्वजनिक क्षेत्र पर साफ सफाई करते हुए संकल्पित है कि हमारा शहर स्वच्छ हो सुंदर हो वातावरण अच्छा हो,इस अवसर पर नपा अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा द्वारा भी आवाहन किया गया है कि हम सभी शहारवासी मिलकर हमारे नीमच शहर को स्वच्छता की रैंक में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं अगर हमें शहर के नौजवानों का महिलाओं का और बुद्धिजीवों का सहयोग मिले तो निश्चित ही हम उच्चरैंक प्राप्त कर सकते हैं ,डेढ़ लाख से भी अधिक आबादी के क्षेत्र में केवल 500 कर्मचारी नगर पालिका के इतना बड़ा क्षेत्र का कार्य नहीं कर सकती है उसमें सामाजिक संगठन के साथ नीमच के प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में कार्य करते हुए जिम्मेदारी के साथ  कार्य करना होगा, जिसमें नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी सदैव इस स्वच्छ नीमच स्वच्छ भारत अभियान में साथ खड़े होंगे आनंदों समूह के योगी योग गुरु रवि दुआ योगेश गोयल भारत ढींगरा कमल लखेरा मनोज महेश्वरी युवा साथी गौरव गोयल आदि साथियों द्वारा भी स्वच्छता अभियान को बधाई दी गई इस अवसर पर संस्था के योगेश गोयल रवि दुआ मनोज महेश्वरी ऐसे अनेक साथी वहां स्वच्छता विकास अभियान संस्था के साथियों का फूल माला पहनकर स्वागत किया उन्हें बधाइयां दी साथ ही इस अभियान से जुड़ने का उन्होंने भी हमें आश्वासन दिया है ,कार्यक्रम के अंत में आभार संस्था के महासचिव उमाकांत पुरोहित द्वारा किया गया साथ ही उन्होंने सभी उपस्थित साथियों से आह्वान किया कि प्रत्येक शनिवार स्वच्छता विकास अभियान संस्था द्वारा जो कार्य किया जाएगा। उसमें आप अवश्य पधारे 

जय हिंद जय भारत 

इंजीनियर बाबूलाल गौड़ (अध्यक्ष)
उमाकांत पुरोहित (सचिव)
एवं समस्त साथी स्वच्छता विकास अभियान नीमच

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE