BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 5:30 pm
NEWS : 14 पुलिस थानों के 44 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा व गांजा को पुलिस ने किया नष्ट, करीब 135 क्विंटल मादक पदार्थ को जलाकर किया नष्ट, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के 14 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा व गांजा  को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा थाना सदर निम्बाहेड़ा के वंडर सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 135 क्विंटल 90 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा व गांजा को नष्ट किया गया ।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि, जिले के 14 पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदार्थों की वजह से लबालब भरे पड़े थे, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर, रिकॉर्ड तैयार किया गया।


उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल, पुलिस निरीक्षक जोधाराम व उपनिरीक्षक भंवरलाल दशोरा सहित संबंधित 14 थानों के थानाधिकारी एवं मालखाना प्रभारी व कार्यप्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई गोविंद कुमार एवं कार्यालय के कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थों का वजन किया गया तथा संबंधित मालों के वजन करने व नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो इसके लिए सम्पूर्ण कार्यवाही के समय फोटो ग्राफी व विडियो ग्राफी करवाई गई।  


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, कोतवाली निम्बाहेड़ा, सदर निम्बाहेड़ा, भदेसर, बस्सी, बेगूं, पारसोली, कपासन, बड़ीसादड़ी, निकुम्भ, मंडफिया, मंगलवाड़ व शंभूपुरा के कुल 14 पुलिस थानों में दर्ज कुल 44 प्रकरणों में से 43 प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ 135 क्विंटल 88 किग्रा डोडा चूरा व एक प्रकरण में 02 किग्रा 253 ग्राम गांजा को जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी 44 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थाे को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा वंडर सीमेंट थाना सदर निम्बाहेड़ा के अधिकारियों यूनिट हैड नितिन जैन, सुरक्षा हेड नगेन्द्र सिंह चूंडावत, उप सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह राठौड़, एएफआर हैड अभिषेक नामदेव, एडमिन प्रभारी अखिलेश कुमार व पर्यावरण विभाग के सीनियर मैनेजर अमित भारद्वाज की उपस्थिति में सोमवार को सदर निम्बाहेड़ा के वंडर सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE