BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2024, 5:50 pm
KHABAR : शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में 3 दिवसीय युवा उत्सव हुआ संपन्न, वाद विवाद, भाषण, प्रश्न मंच, एकल गायन, आदि में विद्यार्थियों ने सहभागिता की, पढे़ अजय सिंह सिसौदिया के सााि शेख ईसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में 3 दिवसीय युवा उत्सव (21 अक्टूबर 2024 से 23 अक्टूबर 2024) संपन्न हुआ। जिसमे विभिन्न विधाओं  जैसे रंगोली, पोस्टर निर्माण, कोलाज , वाद विवाद, भाषण , प्रश्न मंच, एकल गायन, आदि में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।


21 अक्टूबर को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में कु. कुसुम पिता गौरीशंकर मौर्य ( BA तृतीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राहुल पिता लक्षण जी (M.A.) ने द्वितीय तथा मीनाक्षी पिता दिनेश योगी (B.A. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 22 अक्टूबर को आयोजित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता  में राहुल गहलोत (M.A.) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कोलाज में विशाखा चौधरी (B.A.- प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


23 अक्टूबर को आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आयुष धनगर ने प्रथम स्थान, दयाल भील ने द्वितीय स्थान, ओर विष्णु मालवीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में   प्रज्ज्वल धूलिया (B.Sc. ll वर्ष) ने प्रथम स्थान ओर विपक्ष में आयुष धनगर (M.A.) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  एकल गायन प्रतियोगिता में सोनू मालवीय (B.A. lll वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में दल क्रमांक 3 ( आयुष धनगर, प्रज्जवल धूलिया, तनिषा कारा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


उक्त 3 दिवसीय  युवा उत्सव महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलराम सोनी के मार्गदर्शन में  संपूर्ण स्टाफ के सहयोग से  संपन्न हुआ l प्राचार्य महोदय ने समापन उद्बोधन में सभी  प्रतिभागियों को बधाई दी।  युवा उत्सव के समापन पर युवा उत्सव प्रभारी प्रोफेसर महेश कुमार बामनिया ने प्राचार्य एवं  संपूर्ण महाविद्यालय परिवार का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE