शाजापुर। गुरुवार को जिला न्यायालय शाजापुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला अभिभाषक संघ द्वारा विशेष न्यायाधीश मोहम्मद अज़हर साहब का स्थानान्तर पर विदाई समारोह व नवनियुक्त विशेष न्यायाधीश अधिरंजन जोशी का स्वागत समारोह शाजापुर जिला अभिभाषक संघ सभागृह में आयोजित हुआ। जिला अभिभाषक संघ शाजापुर के मीडिया प्रभारी सईद पठान ने जानकारी देते हुए बताया की जिला शाजापुर में पदस्थ विशेष न्यायाधीश मोहम्मद अजहर साहब के दमोह कुटुंब न्यायालय में स्थानांतरण होने पर संघ द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया वही उनके स्थान पर स्थानांतरण होकर आए नवनियुक्त विशेष न्यायाधीश अंजनीनंदन जोशी का स्वागत किया गया एवम प्रधान जिला न्यायाधीश ललित किशोर गर्ग,न्यायाधीश गण मुकेश रावत,नीतू कांता वर्मा,संजय कुमार पांडे,दिनेश कुमार नोटिया,सिराज अली, सीजेएम सुनयना श्रीवास्तव,आदिल अहमद खान,स्वाति चौहान,सतीश कुमार शुक्ला,धीरज आर्य,कोर्ट मैनेजर आनंदा पद्मावत रहे जिसमें स्वागत भाषण अधिवक्ता तंजीम सिद्दीकी ने दिया एवं अधिवक्तागण ,नारायण प्रसाद पांडे, युनुस खान,नरेंद्र तिवारी ,विवेक शर्मा, ने अजहर साहब के द्वारा किए गए न्यायिक कार्य पर रोशनी डाली कार्यक्रम में अध्यक्ष विवेक शर्मा उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा द्वारा अजहर साहब को साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन सचिव धीरज कुमार सिसोदिया ने किया आभार अजय दीक्षित ने माना कार्यक्रम में अभिभाषक गण शैलेन्द्र वर्मा,एजाजुद्दीन मेव , इंदर गामी,गिरीश लावरिया, केके कराड़ा,भारत सिंह चौहान इसहाक अंसारी,धमेंद्र कुंडला, सुनील परमार आदि उपस्थित रहे।