देवास। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत देवास पहुंचे,जहा उन्होंने सर्वप्रथम माता टेकरी पहुंचकर मां तुलजा भवानी ओर मां चामुण्डा देवी के दर्शन कर पुजा अर्चना कर शहर सहित प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। माता टेकरी दर्शन के बाद पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे ।जहां कार्यालय में चार्ज संभाला। इस दौरान एडिशनल एसपी जयवीर भदौरिया डिएसपी हरिनारायण बाथम,सिएसपी दिषेश अग्रवाल, सहित जिले के अधिकारी ओर थाना प्रभारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मिडिया से चर्चा में उन्होंने कहा की आज चार्ज संभाला है जिले के अधिकारियों के चर्चा करेंगे। ओर जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे अपराधों पर नियंत्रण रहे खास तौर पर महिलाओं और बच्चियों के विरुद्ध जो अपराध होते हैं वो ना हो,साथ जो संगठित अपराध हैं उन पर पुलिस की लगातार नजरे रहे। जेसे जेसे जिले की विषेश परिस्थितिया सामने आएगी उसको लेकर विषेश अभियान चलाए जाएंगे।