रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम का सीएम राइज शासकीय विनोबा हायर सेकेंडरी स्कूल वर्ल्ड में नंबर वन घोषित हुआ है। इंटरनेशनल लेवल पर एजुकेशन फील्ड में दिए जाने वाले अवॉर्ड द वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल प्राइजेस में पूरे देश से एकमात्र सरकारी स्कूल का सिलेक्शन इनोवेशन कैटेगरी में हुआ है। इस कैटेगरी में स्कूल ने थाईलैंड और यूके के स्कूलों को पीछे छोड़ दिया।
गुरुवार को लंदन की संस्था ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ज्4- इजुकेशन ने इसकी घोषणा की। स्कूल को 10 हजार यूके डॉलर यानी 8 से 8.30 लाख रुपए मिलेंगे। इनोवेशन कैटेगरी के टॉप-3 में रतलाम के इस स्कूल के साथ यूके के ग्रेंज स्कूल और थाईलैंड के स्टारफिश स्कूल का सिलेक्शन 19 सितंबर को हुआ था। इसके पहले इसी साल 13 जून को सीएम राइज विनोबा स्कूल को देश के टॉप-10 में ज्-4 म्कनबंजपवद ने चयन किया था।
पुरस्कार की घोषणाा होते ही झूमे बच्चे
वर्ल्ड के बेस्ट स्कूल की घोषणा स्कूल में लाइव स्क्रीनिंग पर हुई। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप भी भोपाल से लाइव जुड़े। घोषणा होते ही स्कूल प्रिंसिपल संध्या वोहरा, वाइस प्रिंसिपल गजेंद्र सिंह राठौर, स्कूल में मौजूद महापौर प्रह्लाद पटेल के साथ विद्यार्थी व पेरेंट्स झूम उठे।
स्कूल के स्टाफ के साथ महापौर प्रह्लाद पटेल ने भी बच्चों के साथ डांस किया। विद्यार्थियों ने महापौर पटेल व स्कूल के वाइस प्रिंसिपल राठौर को कंधों पर उठा लिया। प्रदेश सरकार के साथ शिक्षा और सेवा का कार्य करने वाली संस्था पीपल की सीईओ व फाउंडर कृति भरुचा भी मौजूद रहीं।