भोपाल। मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। समर्थन मूल्य पर मध्यप्रदेश के 1400 केंद्रों पर सोयाबीन की खरीदी आज से शुरू हो रही है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि- सभी संबंधित अधिकारी सोयाबीन उपार्जन की कार्यवाही संवेदनशीलता के साथ करें। ई-उपार्जन पोर्टल पर 3 लाख 44 हजार किसान ने पंजीयन कराया है। खरीदी गई सोयाबीन का भुगतान किसानों को ऑनलाइन किया जाएगा। सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 दिसम्बर 2024 तक होगी। सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य 4892 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी करेगी।