BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 12:10 pm
KHABAR : खरीफ विपणन वर्ष 2024- सोयाबीन उपार्जन के लिए जिले में 10 गोदाम स्‍तरीय खरीदी केंद्र स्‍थापित, भगवान सिंह अर्गल ने दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। खरीफ विपणन वर्ष 2024 में भारत शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्‍य पर सोयाबीन उपार्जन के लिए जिला उपार्जन समिति द्वारा जिले के किसानों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दस गोदाम स्‍तरीय खरीदी केंद्र स्‍थापित किये गये है। उपसंचालक कृषि भगवान सिंह अर्गल ने बताया कि सहकारी समितिदड़ौली विनायक वेयर हाउस एवं एग्रो फेसीलिटी डिकेन, विपणन सहकारी समिति जावद मंडी प्रांगणजावद, प्रा.कृषि साख सहकारी संस्‍थाचल्‍दु वेंदाता वेयरहाउस हर्कियाखाल, सेवा सहकारी समितिनीमच म.प्र. वेयरहाउस लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन गोदाम क्रं.-10 डूंगलावदा, सेवा सहकारी समिति जवासा म.प्र. वेयरहाउस लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन गोदाम क्रं.-10 डूंगलावदा, सेवा सहकारी समिति मनासा मार्केटिंग गोदाम (SWC), सेवा सहकारी समिति अल्‍हेड़ मार्केटिंग गोदाम (SWC), सेवा सहकारी समिति बरलई जय जिनेन्‍द्र वेयर हाउस रामपुरा रोड़ जन्‍नोद, सेवा सहकारी समितिकुकड़ेश्‍वर गोपाल बंसत वेयर हाउस कुकड़ेश्‍वर, प्रा. कृषि साख सहकारी संस्‍था धारड़ी को उप कृषि उपज मंडी प्रांगण सिंगोली में भण्‍डारण की सुविधा उपलब्‍ध है।

उक्‍त उपार्जन केंद्रों का निर्धारण अधिकाधिक गोदाम स्‍तरीय खरीदी केंद्र बनाने एवं वेयरहाउसिंग कार्पो. के द्वारा उपलब्‍ध कराये गये निकटस्‍थ रिक्‍त गोदामों के आधार पर किया गया है। संबंधित संस्‍थाओं के प्रबंधकों, प्रशासकों को निर्देशित किया गया है, कि शासन के निर्देशानुसार एवं अनुबंध की शर्तों अनुसार सोयाबीन खरीदी हेतु समस्‍त आवश्‍यक तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE