खरगोन। त्योहारों को देखते हुए प्रदेश की सबसे बड़ी खरगोन कपास मंडी में आवक बढ़ रही है। गुरुवार को यहां 14 हजार क्विंटल कपास की आवक हुई। इस दौरान 830 वाहन और 55 बैलगाड़ी में ऊपर लेकर किसान पहुंचे। 5800 से 7525 क्विंटल भाव रहे। अधिक नमी वाले कपास को कम जबकि सूखे और लंबे रेशे के कपास को 7000 या उससे ज्यादा भाव मिला।
उधर, अनाज मंडी में 6000 क्विंटल मक्का 2500 क्विंटल सोयाबीन और 500 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। सोयाबीन का भाव 3250 से 4465, मक्का 1500 से 2200 रुपए क्विंटल बिका।
दीपावली पर 6 दिन रहेगा अवकाश
मंडी सचिव शर्मिला निनामा ने बताया दीपावली पर्व के दौरान 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक धनतेरस से लेकर भाई दूज तक मंडी में अवकाश रहेगा। इस दौरान मंडी में नीलामी बंद रहेगी। 4 नवंबर को मंडी खुलेगी।