मंदसौर। शासकीय माध्यमिक विद्यालय टोलखेडी में स्कूल के बच्चों को निरूशुल्क साईकिल का वितरण किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा द्वारा छात्रों को माला पहनाकर साइकिल वितरण की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा , जन प्रतिनिधि, स्कूल प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद थे।