BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 12:52 pm
BIG REPORT : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, डबरा में 5 फैक्ट्रियों से जब्त की एक्सपायरी सामग्री, इधर उज्जैन में 300 किलो नकली मावा बरामद, पढे़ खबर 

Share On:-

डबरा। दिवाली का त्योहार आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। इसी बीच डबरा और उज्जैन खाद्य विभाग लगातार छापेमार कार्रवाई कर रहा है। डबरा में जहां चोरी छिपे गलियों में चल रही खाद्य फैक्ट्रियों पर प्रशासन ने छापा मारा, वहीं उज्जैन में 300 किलो नकली मावा खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा।


डबरा में पांच जगह छापामार कार्रवाई
डबरा में दीपावली के त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। जिससे मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। जिला कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर तहसीलदार विनीत गोयल, फूड अधिकारी संदीप पांडे सहित खाद्य विभाग की टीम नापतोल विभाग की टीम डबरा के ठाकुर बाबा रोड पर पहुंची। जहां टोस्ट फैक्ट्री पर कार्रवाई कर मैदा टोस्ट के सैंपल लिए गए। जिसमें करीब 70 हजार के 120 कार्टून पॉप कॉर्न के एक्सपायरी डेट के पाए गए। जिन्हें आग लगाकर नष्ट किया गया।


दूसरी कार्रवाई ठाकुर बाबा रोड पर संचालित दिशा नमकीन की फैक्ट्री पर की गई। यहां भी सुरक्षा मापदण्डों के तहत अग्निशमन यंत्र नहीं पाया गया। इसके साथ ही पंजीयन एक्सपायर पाया गया। इलेक्टॉनिक तौल कांटो का सत्यापन नहीं पाया गया। तीसरी कार्रवाई झांसी रोड स्थित दीपक फूड प्राडक्ट की फैक्ट्री पर की गई। वहां भी सुरक्षा मापदण्डों को पूरा नहीं पाया गया। टोस्ट और ब्रेड के नमूने लिए गए। जिसमें टोस्ट के 850 पैकेट पर आवश्यक घोषणाएं और मैन्युफैक्चर डेट न होने के कारण उसे जब्त किया।


फिर चौथी कार्रवाई झांसी रोड स्थित विनायक फूड ऑयल मिल पर टीम ने की। यहां भी सुरक्षा मापदण्डो में कमी पाई गई इलेक्टॉनिक तौल कांटो का सत्यापन नहीं पाया गया। मौके पर सरसो के तेल में पॉम ऑयल की मिलावट के बड़ी मात्रा में भरे ड्रम पाए गए। जिन्हें सैंपल लिए भेजा। वहीं पांचवी कार्रवाई ठाकुर बाबा रोड स्थित मोनिका गुह उद्योग की जांच की गई। जांच में रिफाइंड तेल, हल्दी पाउडर, मिक्सचर नमकीन एवं लाल मिर्च पाडउर के नमूने लिए गए। सुरक्षा मापदण्डो के साथ ही तमाम खामियां मिली। हैरानी की बात है कि, ये सभी फैक्ट्रियां शहर के आसपास गली मोहल्ले में चोरी छिपे चलाई जा रही थी। मिलावट कर लोगों को खाद्य सामग्री बेचे जाने का काम किया जाता था। मामले में तहसीलदार विनीत गोयल ने कहा कि हमें सिर्फ वरिष्ठ अधिकारियों से सेंपल करने के निर्देश मिले हैं। सभी स्थानों से जांच सैंपल लिए हैं जो भी खामियां निकलकर सामने आएंगी जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।


सूरत से मंगवाया 300 किलो नकली मावा
इधर उज्जैन में दिवाली के मौके पर 300 किलो नकली मावा खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ा। ये कार्रवाई उज्जैन के देवास गेट बस स्टैंड पर हुई। बताया जा रहा है कि, उज्जैन के रहने वाले प्रवेश जैन ने अहमदाबाद से 3 सौ किलो नकली मावा मंगवाया था। जब उसकी सूचना विभाग को लगी तो खाद्य विभाग व देवास गेट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मावा जब्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE