इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की अहिल्या पथ योजना को लेकर किसानों का गुस्सा चरम पर है। इस योजना के खिलाफ किसानों ने आईडीए कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और योजना को रद्द करने की मांग की।
किसानों का आरोप है कि आईडीए ने बिल्डरों के साथ मिलकर पहले से ही इस योजना को तय कर लिया था, जिससे 10 गांवों के करीब 1000 किसान प्रभावित होंगे। इनमें से 60-70ः किसानों ने पहले ही जमीन खरीदकर टीएनसी डायवर्जन करवा लिया था, लेकिन अब उनकी जमीनें इस योजना में आ रही हैं। योजना के कारण 200 से अधिक गरीब परिवारों के मकान भी तोड़े जाने की संभावना है, जिससे वे बेघर हो जाएंगे। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर ज्ञापन देने के बावजूद अहिल्या पथ योजना को रद्द नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन पर उतरेंगे और इस बार काली दीपावली मनाकर विरोध जताएंगे।