छतरपुर। जिले के बिजावर में सागर संभाग के कमिश्नर डॉ वीरेन्द्र सिंह रावत विभिन्न विभागों का निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं जिला पंचायत की सीईओ तपस्या सिंह परिहार तथा अतिरिक्त कलेक्टर काजल सिंह तथा एसडीएम विजय दुवेदी की उपस्थिति में सबसे पहले कृषि उपज मंडी में बनाए खाद वितरण केन्द्र का जायजा लिया और खाद आपूर्ति बनाए रखने निर्देशित किया गया वहीं किसानों को मिल रहे के विषय में बात की इसके बाद कमिश्नर अपने लाव-लश्कर के साथ पठारी में संचालित हरिजन कल्याण विभाग के छात्रावास पहुंचे जहां अध्यनरत बच्चों से छात्रावास में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा और पढ़ाई से सम्बंधित गुणवत्ता को परखा साथ ही छात्रावास में बनाए गए भोजन का स्वाद भी चखा। इसके बाद कमिश्नर बिजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां जिला चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में डाक्टरों से व्यस्थाओं की जानकारी ली गई और ओपीडी रजिस्टर चौक कर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को परखा गया। इसके बाद कमिश्नर का काफिला निर्माणधीन सीएम राइज स्कूल पहुंचा जहां किये जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया और समय से निर्माण कार्य पूरा करने ठेकेदार को निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण के दौरान जिले भर के सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।