ख़ाचरोड। शासन द्वारा दिव्यांग जनों को जो सुविधा प्रदान होती है उसके लिए पूरा प्रयास करते हुए दिव्यांगजनों को शासन की सहायता करवाने का प्रयास करें, और दिव्यांगजनों के लिए चाहिए उपकरणों का सदुपयोग करें दिव्यांगजनों इलेक्ट्रिक साइकिल भी है और इलेक्ट्रिक साइकिल से दिव्यांगजन अपना छोटा-मोटा व्यापार व्यवसाय भी कर सकते हैं और अपनी योजना जो शासन द्वारा दिव्यांगों के लिए बनती है पूरा प्रयास करेंगे वह आप सभी जरूरतमंदों तक पहुंचे यह बात सामाजिक अधिकारिता के माध्यम से दिव्यांग जनों हेतु भारत सरकार की एडिप योजना अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण कार्यक्रम का आयोज जनपद पंचायत खाचरोद के सामुदायिक भवन में दिव्यांग सामग्री वितरण आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक डॉ तेजबहादुरसिंह चौहान ने कही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक डॉ तेजबहादुरसिंह चौहान, जनपद पंचायत खाचरोद अध्यक्ष पृथ्वीरजिसिंह पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद भरावा, एसडीएम नेहा साहू, तहसीलदार सुभाष कुमार, आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा मा सरस्वती का पूजन करते हुए कार्यक्रम प्रारम्भ किया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत जनपद पंचायत खाचरोद के अधिकारियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरण किये गए। कार्यक्रम का संचालन पीसीओ कमलेश चतुर्वेदी के द्वारा किया गया।