नर्मदापुरम। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत सीट बुधनी से बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव आज (शुक्रवार) को नामांकन दाखिल करेंगे।
नामांकन के पहले बुधनी में दशहरा मैदान पर आयोजित सभा में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कृष्णा गौर और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह पहुंचे।
आंधी नहीं तूफान है शिवराज सिंह चौहान हे
सभा में शामिल होने जैसे ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से ताली बजाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पंडाल ने जमकर नारे लगाए गए। ष्आंधी नहीं तूफान है शिवराज सिंह चौहान हैष्। शिवराज ने सभी का आभार माना और उन्हें नमस्कार किया।
सभा के बाद सीएम और पूर्व सीएम शिवराज समेत सभी नेता कार्यकर्ता रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचेंगे जहां भार्गव नामांकन दाखिल करेंगे।
भार्गव के साथ मंच पर नजर आए राजपूत
भाजपा प्रत्याशी रमाकांत को टिकट मिलने से नाराज चल रहे पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत भी मंच पर नजर आए। बड़े नेताओं के मंच पर पहुंचने से कुछ देर पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान पहुंचे। कार्तिकेय ने सभी का स्वागत करते हुए भाषण की शुरुआत की।
कांग्रेस का गढ़ अब भाजपा का अभेद्य किला- कार्तिकेय
शिवराजसिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने सभा में कहा कि चुनाव को दो पार्टी के बीच में न देखें। बुधनी के विकास के रूप में देखें। भाजपा बुधनी के विकास के लिए लड़ रही है। कांग्रेस परिवार तोड़ने काम करती है।
कार्तिकेय ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़े नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी विधानसभा, लोकसभा सीट बचा नहीं पाए। वो हमारी बुधनी सीट को हराने के लिए बरगलाने आए। उन लोगों को ये याद नहीं कि ये हमारी बुधनी है। जनता को पता है। बुधनी जो कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, आज वो भाजपा का अभेद्य किला है।
पुणे से आई बैंड पार्टी
सभा और नामांकन रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए महाराष्ट्र पुणे से डोल और बैंड पार्टी को बुलाया गया है। बैंड पर भाजपा कार्यकर्ता नृत्य करते भी नजर आए।