चित्तौड़गढ़। ओपन स्केटिंग चौंपियनशिप प्रतियोगिता ऐम एकेडमी स्कूल के तत्वावधान में 27 अक्टूबर को ऐम एकेडमी स्कूल परिसर में सुबह साढ़े 9 बजे आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में शहर के सभी स्कूल के छात्र प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। 5 से 17 आयु वर्ग के स्केटर्स अलग अलग रिंक रेस में भाग लेंगे।
आयोजक पीटीआई व स्केटिंग कोच तुषार कंडारा ने बताया कि ऐम एकेडमी स्कूल द्वारा 27 अक्टूबर को प्रमोशनल स्केटिंग प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन स्कूल परिसर में किया जा रहा है। जिसमें 5 से 17 आयु वर्ग के स्केटर्स अलग अलग रिंक रेस में भाग लें रहे हैं। प्रतियोगिता में शहर के सभी स्कूल के लगभग 130 छात्र-छात्राएं प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का प्रवेश निरंतर जारी है। भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी अब भी अपना नाम प्रतियोगिता के लिए जुड़वा सकते है। इसके लिए वे ऐम एकेडमी स्कूल प्रशासन से संपर्क कर फार्म भर सकते है।
ऐम एकेडमी स्कूल के प्राचार्य शेखर कुमावत द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को अलग अलग केटेगरी में मैडल प्रदान किये जायेंगे एवं प्रत्येक प्रतिभागी को निश्चित उपहार दिया जाएगा।