BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 3:19 pm
BIG NEWS : राजा के बेटे की महाराज से मांग, जयवर्धन सिंह ने सिंधिया से दिल्ली की जगह गुना में ज्यादा समय बिताने का किया निवेदन, कार्तिकेय चौहान से कहा- सोच समझकर बात करें, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में राजा के बेटे ने महाराजा से किसानों की खाद आपूर्ति को लेकर आग्रह करते हुए निशाना साधा है। ग्वालियर चंबल अंचल में राजा और महाराज के बीच पुरानी रियासत कालीन अदावत है। यही वजह है कि राघोगढ़ के राजा दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ग्वालियर सिंधिया रियासत के महाराजा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि सिंधिया जी आप बहुत बड़े पद पर हैं। केंद्रीय मंत्री भी हैं। भारी मतों से गुना से जीत कर भी आए हैं। वह अपने क्षेत्र में थोड़ा सा समय नहीं बल्कि ज्यादा समय बिताएंगे तो वहां की सही स्थिति की जानकारी मिलेगी। 


दिल्ली में बैठकर दिली में क्या हो रहा, यह समझ नहीं आ सकता
उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठकर गुना संसदीय क्षेत्र में मंडी में क्या हाल है, यह उन्हें समझ में नहीं आ सकता है। इसलिए उनसे आग्रह है कि वह खुद मंडियों में जाकर देखें और जाने की किसानों की क्या स्थिति है? डीएपी की कितनी उपलब्धता किसानों को हो पा रही है? हकीकत यह है कि किसानों को डीएपी मिल ही नहीं पा रही है। हर एक किसान परेशान है। यह स्थिति पूरे मध्य प्रदेश में भी है। 


किसानों के खाद की समस्या पर कसा तंज
जयवर्धन सिंह ने यह तंज इसलिए कसा है क्योंकि गुना संसदीय क्षेत्र में किसानों को सही समय पर खाद की आपूर्ति हो सके। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली सहित देश के अलग-अलग कोने में बैठकर दौरे के दौरान ही किसानों को सही समय पर खाद की आपूर्ति हो सके। इसकी निगरानी रखे हुए हैं और लगातार सोशल मीडिया पर उससे जुड़ी हुई जानकारी भी दे रहे हैं।


कार्तिकेय चौहान को दी नसीहत
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को उनके वायरल वीडियो पर सलाह देते हुए कहा है कि कार्तिकेय जी एक युवा हैं। वह राजनीति में कोई पद के माध्यम से अभी आए नहीं हैं। लेकिन उनका भाषण जरूर वायरल हो रहा है। ऐसे में यह जरूर कहूंगा कि युवा होने के नाते जो भी बात करें वह सकारात्मक होनी चाहिए। नकारात्मक नहीं। जनता हर एक युवा को देखती है, भरोसे के माध्यम से देखती है, भविष्य के माध्यम से देखती हैं।

 

सोच समझकर बात करें कार्तिकेय
उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई भी युवा ऐसी बातें करें और धमकाए कि यह काम नहीं हो सकता, वह काम नहीं हो सकता है तो यह एक गलत सोच है।  मेरा उनसे यही आग्रह है कि वह विकास के बारे में बात करें। जहां बुधनी क्षेत्र में वह धमकी दे रहे हैं। उस क्षेत्र से उनके पिता सांसद हैं, केंद्रीय मंत्री हैं। यह सब देखते हुए नौजवान होने के नाते उनसे आग्रह है कि वह सोच समझकर विचार करके ही बात करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE