BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 4:06 pm
BIG REPORT : एमपी कांग्रेस कार्यकारिणी की सूची बीरबल की खिचड़ी की तरह, जीतू पटवारी के ऐलान पर बीजेपी का तंज, हरियाणा की जलेबी की तरह कार्यकारिणी की मिठाई भी खराब, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा में हो रही देरी और अध्यक्ष जीतू पटवारी के ऐलान के बाद भी सूची अटकने पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी ने सोशल मीडिया एक्स पर जीतू पटवारी का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट कर बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर लिखा- मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी बीरबल की खिचड़ी की तरह हो गई है, जो पकने का नाम ही नहीं ले रही है। पिछले 10 माह से रोज नई तारीख पर तारीख जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी ने दी है लेकिन कार्यकारिणी के कही पता नहीं।


जिस तरह से हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद जीतू पटवारी की जलेबी धरी रह गई थी, उसी प्रकार कार्यकारिणी वाली मिठाई भी अब खराब हो चली है। जीतू पटवारी और कांग्रेस ना सिर्फ जनता के बीच अप्रासंगिक, अविश्वसनीय हो चुके है, बल्कि अब तो उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी उनका विश्वास नहीं करते है। दिन भर देश दृ प्रदेश की घटनाओं पर बयानबाजी करने वाले जीतू पटवारी से खुद की कांग्रेस नहीं संभल पा रही है और उनका बड़बोलापन रोज जारी है। बेहतर हो वो पहले अपनी खुद की कार्यकारिणी बनाये, खुद का पद बचाये रखे, फिर दिन भर झूठे मुद्दों पर बयानबाजी करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE