रायसेन। शहर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में शुक्रवार को अनाउंसमेंट कराकर सब्जी और फल विक्रेताओं सहित अन्य अतिक्रमणकारियों को रोड पर अपने सब्जी के ठेलों को नहीं लगाने की हिदायत दी है।
नगर पालिका प्रशासन द्वारा अनाउंसमेंट किया है कि जो भी फल और सब्जी विक्रेता अपने ठेले रोड पर या रोड के आसपास लग रहे हैं, कल से रोड पर ना लगे अगर कोई सब्जी या फल विक्रेता रोड पर ठेले लगाए पाया जाता है तो उसे पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
सब्जी व फल विक्रेताओं की मनमानी, नई सब्जी मंडी में नहीं हो रहे शिफ्ट
सब्जी और फल विक्रेताओं को कई साल पहले शहर के दशहरे मैदान में नई मंडी तैयार करके दी गई है, इसमें करीब 200 से ज्यादा दुकानें हैं। प्रशासन द्वारा कई बार इन सब्जी और फल विक्रेताओं को रोड से हटाने की कार्रवाई भी की जा चुकी है, लेकिन फल और सब्जी विक्रेताओं की मनमानी के चलते दशहरे मैदान स्थित नई सब्जी मंडी में शिफ्ट होने को तैयार नहीं है, जबकि आए दिन सब्जी और फल के ठेले रोड पर लगाने से हादसे हो रहे हैं।
वहीं, त्योहार के समय में रोड पर जाम की स्थिति भी निर्मित होती है, बावजूद सब्जी और फल विक्रेता नई सब्जी मंडी में जाने को तैयार नहीं है।