गुना। रुठियाई रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक नरेंद्र वर्मा और और अमोल पेंढ़ारकर एससीआरएस द्वारा यात्रियों से चौपाल/संवाद किया गया। जिसमें यात्रियों को प्रबंधक द्वारा स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई। स्टेशन पर स्वच्छता साफ सुथरा और गंदगी ना करने के बारे में बताया रेलवे को आप अपनी संपत्ति समझ कर इसका उपयोग करें रेल प्रबंधक द्वारा सभी यात्रियों से खान-पीन की जो भी सामग्री होती है उसे खाने के बाद डस्टबिन में डालें कचरा प्लेटफार्म पर ना फेक स्टेशन प्रबंधक द्वारा स्टेशन की साफ सफाई पर प्रसन्नता जाहिर की और इसको इसी तरह से आगे भी जारी रखने की बात कही इसके साथ ही स्टेशन में हो रहे रेल डेवलपमेंट के कार्यों को रेल यात्रियों द्वारा प्रशंसा करते हुए बताया एक यात्री द्वारा बुजुर्ग अपनी समस्या को रेल प्रबंधक के समक्ष रखा यात्रियों को कुली न होने के कारण होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए रुठियाई रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के समान के लिए एक कुली की व्यवस्था की जाए सभी रेल यात्रियों और रेल प्रबंधक द्वारा रुठियाई स्टेशन को साफ स्वच्छ सुंदर बनाने का संकल्प लिया गया।