BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2024, 4:32 pm
KHABAR : सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विद्यार्थियों ने किया नुक्कड़-नाटक, हादसे का सीन क्रिएट कर लोगों को किया जागरूक, यातायात नियमों के पालन का संदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

अशोकनगर। पछाड़ीखेड़ा स्थित शशिद्र राणा चौराहे पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक किया गया। पुलिस के सहयोग से राव माधव स्कूल के विद्यार्थियों ने अभिनय किया। जिसमें उन्होंने लापरवाही के कारण होने वाली घटनाओं का सीन क्रिएट किया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, एसडीओपी विवेक शर्मा, देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।


दरअसल, जिले में 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एकता दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन के निर्देश पर अलग-अलग जगह सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आज राव माधव हायर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने यातायात जागरूकता रैली निकाली, जो स्कूल से शुरू होकर तायडे कॉलोनी, बायपास रोड होते हुये पछाड़ीखेडा चौराहा पहुंची।


यातायात नियमों का पालन करने की दी गई सलाह
विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, शराब पीकर वाहन न चलाने, फोन पर बात न करने और सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाओं में असमय मौतें होती हैं, जिससे परिवारों में त्रासदी आती है। इसके बाद एएसपी ने छात्र-छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE