देवास। नगर निगम में सत्ता पक्ष नेता द्वारा लगा एक फ्लेक्स शहर में चर्चा का विषय बना हुआ तो राजनीति में भी। देवास नगर निगम अभी वर्तमान में एक दिव्यांग पद पर नियुक्ति की जाना है। जिसके लिए देवास के दिव्यांग सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो नगर निगम में कुछ लोग इसमें भी अपना लाभ देख रहे हैं। और यह बात जब सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन को पता लगी तो उन्होंने खुले रूप में यह फ्लेक्स लगा दिया और यह साबित कर दिया कि चाहे वह सत्ता पक्ष के नेता हो अपनी ही सरकार में यदि भ्रष्टाचार और रिश्वत का मामला आता है तो खुला विरोध करेंगे।