भोपाल। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने विधानसभा क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया। आज भोपाल स्थित निवास पर मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं और अन्य रहवासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही उनकी समस्याएं सुनी और शीघ्र निराकरण के लिए आश्वासन दिया।